रुड़की:- अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2027 की चयन प्रक्रिया का अगला चरण 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच रुड़की में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) 2027 में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता और दौड़ परीक्षा कराई जाएगी। यूपी और उत्तराखंड के करीब 3000 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा भारतीय सेना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 3,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीसीई 2027 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अब शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस भर्ती चरण में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल के उम्मीदवार भी शामिल इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए सीसीई 2027 में सफल अभ्यर्थी भी इस चरण में हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रुड़की पहुंचना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन भी होगा सेना ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे भर्ती परीक्षा में शामिल होने के दौरान संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं। उम्मीदवारों के दस्तावेजों का ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा स्थल पर पहुंचने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। Please follow and like us: Post navigation हरीश रावत के सहयोगी पर ED की कार्रवाई, पूर्व CM ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मांगी पदमुक्ति उत्तराखंड में मानसून सत्र की तैयारी पूरी, 26 अक्टूबर से पहले होगा आयोजन