बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश! महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपटकर भागे - Uttarakhand Samachar

बहादुरगढ़:-  शहर में झपटमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने सोने का कड़ा झपट लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह करीब 9 बजे गुभाना जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, आरोपियों ने उसके हाथ से सोने का कड़ा झपटा और बाइक से भाग निकले।

अचानक हुई वारदात से सहमी महिला

घटना इतनी अचानक हुई कि महिला घबरा गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।

कुछ दिनों में झपटमारी की कई घटनाएं

बहादुरगढ़ में पिछले कुछ दिनों के दौरान झपटमारी की करीब 4-5 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस को गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *