देहरादून में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM हरीश रावत के PS रहे चंदन सिंह जीना के घर छापा देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तराखंड के चर्चित UKSSSC VPDO परीक्षा-2016 से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसी कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन OSD और PA रहे चंदन सिंह जीना के आवास पर भी ED ने छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, ED की कार्रवाई के दौरान चंदन सिंह जीना के आवास से करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा करीब 200.5 ग्राम सोने के सिक्के और सोने की चेन भी बरामद की गई हैं। जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान 12 लग्जरी घड़ियां भी बरामद की हैं। बरामद नकदी, सोने और अन्य कीमती सामान को लेकर ED की ओर से वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि चंदन सिंह जीना वर्ष 2014 से 2017 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के OSD और PA के तौर पर कार्यरत रहे थे। VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान उनका नाम भी जांच के दायरे में आया है। ED ने इस मामले में सिर्फ चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष-सचिव, परीक्षा नियंत्रक और निजी कंप्यूटर एजेंसी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच लंबे समय से चल रही है। अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से ED की कार्रवाई के बाद मामले में जांच और तेज होने की संभावना है। फिलहाल ED की ओर से बरामद नकदी, सोने और लग्जरी सामान से जुड़े दस्तावेजों तथा वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका, 1-2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया चंदन सिंह जीना के घर कैश-ज्वैलरी मिलने के बाद हरदा का इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बताई वजह