Dehradun News Today: कांग्रेस का CM आवास कूच, BJP का भी प्रदर्शन; जानें ट्रैफिक प्लान - Uttarakhand Samachar

देहरादून:-  राजधानी देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के अलग-अलग विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित हैं। दोनों राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों को देखते हुए शहर की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। लोगों को जाम और ट्रैफिक की परेशानी से बचाने के लिए देहरादून पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

शुद्धिकरण विवाद को लेकर कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास कूच

हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण विवाद को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस आज मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेगी। पार्टी के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर, भाजपा कांग्रेस के कथित ‘जातिवादी नैरेटिव’ और हल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण के विरोध में मंडल स्तर पर प्रदर्शन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। दोनों दलों के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है।

देहरादून में इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

1. चकराता रोड से मसूरी जाने वाले वाहन
घंटाघर से मसूरी की ओर जाने वाले वाहन चालक बुद्धा चौक, क्रॉस रोड, सर्वे चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सहस्रधारा रोड का इस्तेमाल कर आगे अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

2. जोगीवाला-रिस्पना से हाथीबड़कला और न्यू कैंट रोड
इस दिशा में जाने वाले वाहन जोगीवाला और रिस्पना से क्रॉस रोड, बुद्धा चौक, घंटाघर और बिंदाल होते हुए आगे जा सकेंगे।

3. लोकभवन और मुख्यमंत्री आवास से दिलाराम चौक
लोकभवन या मुख्यमंत्री आवास की ओर से दिलाराम चौक जाने वाले वाहन बिंदाल और घंटाघर होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।

4. बल्लूपुर और कैंट क्षेत्र से दिलाराम चौक
बल्लूपुर चौक तथा कैंट क्षेत्र से दिलाराम चौक जाने वाले वाहन लोकभवन तिराहा, सर्किट हाउस चौकी, जोहड़ी गांव और जाखन होते हुए आगे जा सकेंगे।

5. राजपुर रोड से सेंट्रियो मॉल, हाथीबड़कला और लोकभवन
राजपुर रोड से इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालक बिंदाल मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आज शहर में निकलने से पहले प्रस्तावित प्रदर्शन और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *