MDDA की बड़ी कार्रवाई, मसूरी क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए जा रहे दो प्लेटफॉर्म सील

Read Time:2 Minute, 30 Second

मसूरी: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने मसूरी क्षेत्र में बिना स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्लेटफॉर्म सील कर दिए।

बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहा था निर्माण

मामला मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर से आगे मसूरी क्षेत्र का है। यहां लोहे के चैनलों की मदद से दो प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे थे। निर्माण के लिए संबंधित विभाग से स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। निरीक्षण के दौरान एमडीडीए की टीम को निर्माण की जानकारी मिली। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई

एमडीडीए के निर्देश के बाद संबंधित पक्ष की ओर से दिया गया जवाब प्राधिकरण को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन दोनों प्लेटफॉर्म को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से बिना अनुमति निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

अवैध निर्माण पर आगे भी जारी रहेगा अभियान

एमडीडीए की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र या आवश्यक अनुमति के निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्राधिकरण का फोकस विशेष रूप से ऐसे निर्माणों पर है, जो निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *