बिजनौर के दो वाहन चोर हरिद्वार में गिरफ्तार, चोरी का 12 टायरा ट्रक बरामद

Read Time:4 Minute, 19 Second

हरिद्वार:- श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी हुए करीब 35 लाख रुपये कीमत के 12 टायरा ट्रक को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को गैण्डीखाता क्षेत्र में जंगल की झाड़ियों के बीच से बरामद किया। आरोपियों ने पुलिस से बचने और वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट भी हटा दी थी।

24 अगस्त को चोरी हुआ था ट्रक

एसपी क्राइम निशा यादव के अनुसार, 24 अगस्त को श्यामपुर क्षेत्र स्थित माइनिंग चेक पोस्ट से 12 टायरा ट्रक चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत के आधार पर श्यामपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और वाहन की तलाश शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की।

बिजनौर के दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने 31 अगस्त को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद परवेज, निवासी मोहल्ला मुगलुशाह, थाना नजीबाबाद, बिजनौर और हबीब खां, निवासी मोहल्ला किला, थाना नजीबाबाद, बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने ट्रक चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने ट्रक को गैण्डीखाता क्षेत्र में जंगल और गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के पास छिपा दिया था।

झाड़ियों के बीच छिपाया था ट्रक

आरोपियों की निशानदेही पर उपनिरीक्षक गगन मैठाणी पुलिस टीम के साथ गैण्डीखाता क्षेत्र पहुंचे। तलाशी के दौरान गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के समीप जंगली झाड़ियों के बीच से लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक बरामद ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

नंबर प्लेट हटाकर छिपाने की कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट निकाल दी थी। हालांकि, पुलिस ने ट्रक के दस्तावेजों के साथ उसके चेसिस और इंजन नंबर की जांच की, जिसके आधार पर वाहन की पहचान कर ली गई। इस तरह आरोपियों की ओर से ट्रक को छिपाने और उसकी पहचान मिटाने की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी।

कोर्ट ने भेजा जेल

एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि ट्रक चोरी की शिकायत मिलने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *