देहरादून में तीन जगह पुलिस कार्रवाई, देशी और कच्ची शराब की बड़ी बरामदगी
देहरादून: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पेटी से अधिक देशी शराब, 10 लीटर कच्ची शराब और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ऋषिकेश, नेहरू कॉलोनी और कालसी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा।
ऋषिकेश में 45 पव्वे शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मनीष कुमार (41 वर्ष), निवासी गायत्री विहार, गली नंबर-4, भूपतवाला, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 45 पव्वे टेट्रा पैक अवैध शराब और एक बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी बरामद की।
नेहरू कॉलोनी में 62 पव्वे देशी शराब बरामद
वहीं, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने प्रमोद उर्फ मच्छी (42 वर्ष), निवासी माजरी माफी चौक, मोकमपुर, देहरादून को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 62 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।
कालसी में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तारी
थाना कालसी पुलिस ने रतन (38 वर्ष), निवासी ग्राम निथला विसोई, थाना चकराता, देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दून पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस ने कसी चुनावी तैयारी, संगठन में जल्द होगा काम का बंटवारा
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही जिम्मेदारियों का बंटवारा...
Haldwani Loot Case: 8 लाख की नकदी समेत कीमती सामान लूटा, पुलिस को बाहरी गैंग पर शक
हल्द्वानी:- नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में हथियारों के दम पर बड़ी लूट की वारदात सामने आई है।...
1 सितंबर को टनकपुर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक दिखेगी खेल प्रतिभा
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने खेल महाकुंभ के जरिए प्रदेश के दो लाख से...
उत्तराखंड में गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक घर मिलने की उम्मीद
देहरादून:- उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जरूरतमंद और पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया...
चमोली हादसा: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता मंजूर, डीएम को मिली जिम्मेदारी
चमोली:- उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF)...
चमोली में कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में तीन दिन में 11 लोग बने शिकार
चमोली:- उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले...

Average Rating