चमोली में कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में तीन दिन में 11 लोग बने शिकार
चमोली:- उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में कुत्तों के हमले में सड़क पर जा रहे करीब 11 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। लगातार हो रहे हमलों के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग ने संभाला मोर्चा
क्षेत्र में बढ़ती दहशत को देखते हुए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आवारा कुत्तों को पकड़ लिया है। प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद लोगों में कुत्तों के हमलों को लेकर चिंता बनी हुई है।
10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश
आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 23 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य स्कूली बच्चों को कुत्तों के हमले के संभावित खतरे से सुरक्षित रखना है। वहीं, क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भी स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई पर बनी हुई है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
Haldwani Loot Case: 8 लाख की नकदी समेत कीमती सामान लूटा, पुलिस को बाहरी गैंग पर शक
हल्द्वानी:- नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में हथियारों के दम पर बड़ी लूट की वारदात सामने आई है।...
1 सितंबर को टनकपुर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक दिखेगी खेल प्रतिभा
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने खेल महाकुंभ के जरिए प्रदेश के दो लाख से...
उत्तराखंड में गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक घर मिलने की उम्मीद
देहरादून:- उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जरूरतमंद और पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया...
चमोली हादसा: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता मंजूर, डीएम को मिली जिम्मेदारी
चमोली:- उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF)...
गणेश गोदियाल ने 10 पार्षदों पर उठाए सवाल, भाजपा में शामिल होने के फैसले पर घेरा
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बुधवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी समेत...
RBI के स्पेशल अकाउंट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, बुजुर्ग ने गंवाए 35.50 लाख
देहरादून: साइबर ठगों ने राजधानी देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को पुलिस और...

Average Rating