नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, 22 पर्यटकों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा

Read Time:3 Minute, 20 Second

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार, 14 अगस्त को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरियाणा, फरीदाबाद और दिल्ली के पर्यटकों को लेकर जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में 22 पर्यटक सवार बताए जा रहे हैं। टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रामगढ़ पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा था टेंपो ट्रैवलर

जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। रामगढ़ क्षेत्र में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि वाहन नीचे पेड़ों के बीच जाकर फंस गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

लगातार बारिश के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उस समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे राहत और बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। खाई काफी गहरी होने के कारण घायलों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। एसडीआरएफ और पुलिस जवानों ने खाई में उतरकर एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम का सहयोग किया।

छह गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामगढ़ ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर स्थिति वाले छह घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *