15 अगस्त को देहरादून जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, यहां रहेगा नो-एंट्री

Read Time:5 Minute, 53 Second

देहरादून:-  80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए देहरादून में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 15 अगस्त को परेड ग्राउंड के आसपास वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। समारोह के दौरान परेड ग्राउंड और आसपास का इलाका जीरो-जोन रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन, बैरियर और पार्किंग की पूरी व्यवस्था जारी की है।

VIP वाहनों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था

यातायात पुलिस के प्लान के मुताबिक वीआईपी और अधिकारियों के वाहन ईसी रोड से सर्वे चौक, रोजगार तिराहा और कन्वेंट तिराहे की ओर जाएंगे। इसके बाद इन्हें वीवीआईपी गेट नंबर-1 से प्रवेश दिया जाएगा। परेड के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यहां खड़े होंगे लोगों के वाहन

समारोह में आने वाले प्रतिभागियों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड, मीडिया और आम दर्शकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और दून क्लब के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

  • धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक की तरफ से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
  • सर्वे चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग रहेगी।
  • राजपुर रोड की तरफ से आने वाले दर्शकों के लिए सेंट जोसेफ स्कूल, सुभाष रोड के किनारे वन-साइड पार्किंग और लॉर्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट में पार्किंग की व्यवस्था होगी।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाले दर्शकों को भी अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने होंगे। पार्किंग से लोग पैदल सामान्य प्रवेश द्वार नंबर 4 और 5 से परेड ग्राउंड पहुंच सकेंगे।

परेड ग्राउंड के आसपास बनेंगे बैरियर

ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए परेड ग्राउंड के आसपास आउटर और इनर बैरियर बनाए जाएंगे।

आउटर बैरियर: ईसी रोड-सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक और पैसिफिक तिराहा।

इन स्थानों से सीमित संख्या में केवल वीआईपी और पासधारक वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।

इनर बैरियर: रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कन्वेंट तिराहा।

इन प्वाइंट से पासधारक और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को परेड ग्राउंड की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।

विक्रम वाहनों के रूट में भी बदलाव

स्वतंत्रता दिवस पर विक्रम वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

  • रायपुर रूट के नंबर-2 विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस किए जाएंगे।
  • धर्मपुर रूट के नंबर-3 विक्रम तहसील चौक से दून चौक और एमकेपी चौक की तरफ डायवर्ट होंगे।
  • आईएसबीटी और कांवली रूट के नंबर-5 और 8 विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
  • प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस होंगे।
  • राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा और बैनी बाजार होते हुए राजपुर रोड की ओर लौटेंगे।

सिटी बसों के रूट में भी बदलाव

आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी।

रिस्पना की तरफ से आने वाली बसों को तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक और आराघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड, आईटी पार्क और राजपुर रोड होते हुए घंटाघर की तरफ जाएंगी।

घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देहरादून में कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और यात्रा से पहले अपने रूट के अनुसार डायवर्जन प्लान को ध्यान में रखें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *