ODOP और एक जिला-एक व्यंजन: यूपी दिवस पर दिखेगा प्रदेश के शिल्पकारों और जायकों का जादू।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस वर्ष ‘यूपी दिवस’ को बेहद भव्य रूप में मनाने जा रही है। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव की थीम “विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत” रखी गई है। मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ के ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर होगा, जबकि नोएडा सहित प्रदेश के सभी जिलों और विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में भी यूपी की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा।
‘एक जिला-एक उत्पाद’ और ‘एक जिला-एक व्यंजन’ का संगम
उत्सव के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MSME) द्वारा शिल्पकारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस बार ODOP (One District One Product) के साथ-साथ ‘एक जिला-एक व्यंजन’ के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे। संस्कृति विभाग तहसील से लेकर मंडल स्तर तक गायन, वादन और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा, जिसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों के प्रयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सात समुंदर पार मनेगा यूपी दिवस
मुख्य सचिव एसपी गोयल के निर्देशों के अनुसार, यूपी दिवस का आयोजन फिजी, मॉरीशस, मालदीव, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों में भारतीय दूतावासों के सहयोग से किया जाएगा। वहीं, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में यूपी की कला और इतिहास की प्रदर्शनी लगेगी।
आयोजनों की खास कड़ियां:
-
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती।
-
24 जनवरी: उत्तर प्रदेश दिवस मुख्य समारोह।
-
25 जनवरी: राष्ट्रीय पर्यटन एवं मतदाता जागरूकता दिवस।
-
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस और विशेष सफाई अभियान का समापन।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating