पहलगाम आतंकी हमले के बाद घटी जम्मू रूट की बुकिंग, यात्रियों में दिखी चिंता - Uttarakhand Samachar

बरेली होते हुए जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर के लिए अप-डाउन 38 के अलावा आठ विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला और भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के कारण जम्मू की ट्रेनों में टिकट बुकिंग का आंकड़ा अचानक घट गया था। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। इस बीच अमरनाथ यात्रा की तारीख की भी घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अचानक जम्मू की ट्रेनों में बुकिंग तेज हो गई है। कई ट्रेनों में नो रूम के कारण बुकिंग बंद हो गई है।

बरेली से जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर के लिए रोजाना औसतन 500-700 टिकट की बुकिंग हो रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन में भी विस्तार किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *