काठगोदाम आत्महत्या प्रकरण: नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय SIT का गठन, निष्पक्ष जांच के निर्देश।
Read Time:2 Minute, 0 Second
12 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
जांच में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मामले से जुड़े 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के दुर्गम जनपदों (चमोली और रुद्रप्रयाग) में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें 3 उपनिरीक्षक, 1 अपर उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी और 7 आरक्षी शामिल हैं।वीडियो और ई-मेल बनेगा जांच का आधार
मृतक सुखवन्त सिंह ने आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ई-मेल के माध्यम से ऊधमसिंहनगर पुलिस के कुछ अधिकारियों और स्थानीय व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। SIT को इन सभी डिजिटल साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। SIT टीम के मुख्य सदस्य:- अध्यक्ष: नीलेश आनन्द भरणे (IG, STF)
- सदस्य: अजय गणपति (SP, चम्पावत)
- सदस्य: वन्दना वर्मा (CO, टनकपुर)
- जांच अधिकारी: निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट और उपनिरीक्षक मनीष खत्री।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating