प्राण जाए पर वचन न जाए’, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उर्मिला सनावर ने किया बड़ा ऐलान।
हरिद्वार, 15 जनवरी 2026: अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया मोड़ ला देने वाली उर्मिला सनावर आज हरिद्वार कोर्ट में अपने महत्वपूर्ण मोबाइल फोन जमा कराएंगी। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उर्मिला ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को उन्हें एसआईटी (SIT) के सामने पेश होना था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वह नहीं पहुंच सकी थीं।
“प्राण जाए पर वचन न जाए”: उर्मिला सनावर
उर्मिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जय बद्री विशाल! मैंने उत्तराखंड की देवतुल्य जनता से वादा किया था कि मैं अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच और मुख्य साक्ष्य (फोन) कोर्ट को सौंपूंगी। वो दोनों वचन मैंने निभा दिए हैं।” उन्होंने आगे दावा किया कि जिस फोन को वह जमा करा रही हैं, उसी में उस चर्चित ‘VIP’ का नाम और उससे जुड़े सबूत मौजूद हैं।
तबीयत बिगड़ने और ट्रोलिंग पर दी सफाई
मंगलवार को पेश न होने पर हो रही ट्रोलिंग का जवाब देते हुए उर्मिला ने कहा कि उन्हें अचानक अस्थमा का अटैक आ गया था, जिस वजह से वह चलने-फिरने की स्थिति में नहीं थीं। उन्होंने कहा, “29 दिसंबर को मैं अपनी जान की परवाह किए बिना पंजाब से भागी थी क्योंकि मेरे पास वो सबूत थे। लोग ट्रोल कर रहे हैं, वो उनकी सोच है, लेकिन मेरा मकसद सिर्फ अंकिता को न्याय दिलाना है।”
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating