मृतक चालक योगेंद्र की पहचान, पुलिस ने केस की जांच शुरू की - Uttarakhand Samachar

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुंनावाला, भानियावाला में यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर सामने चल रहे एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बस में फंसे हुए चालक को एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकला गया। इसके बाद बस के चालक और परिचालक को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में परिचालक घायल हुआ है।चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जब एक वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप बस सामने चल रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से जा टकराई। जिससे चालक की मौत हो गई। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि सभी बस यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का नाम योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण निवासी पटला थाना मोदी नगर गाजियाबाद और घायल परिचालक का नाम दिलशान (32) पुत्र इंसाफ निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ उतर प्रदेश बताया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *