धामी सरकार के सुधारों को मान्यता, वित्त मंत्रालय ने जारी की 100 करोड़ की सहायता
खनन क्षेत्र में लगातार सुधारों के चलते प्रदेश को एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि मिली है। खान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में 100 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। बीती अक्तूबर में भी राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। खान मंत्रालय ने 18 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से बताया कि राज्य ने खनन क्षेत्र से जुड़ीं अधिकांश सुधारात्मक प्रक्रियाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू किया है। खासतौर पर माइनर मिनरल रिफॉर्म्स से संबंधित सात में से छह प्रमुख सुधारों के मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस मामले में अन्य राज्यों से उत्तराखंड आगे और नंबर-वन पर रहा है। केंद्र सरकार ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में माना है कि उत्तराखंड खनन क्षेत्र में लगातार प्रगति के साथ सुधारों को तेजी से लागू कर रहा है। इसी प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र ने वित्त मंत्रालय से राज्य को 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने का आदेश जारी किया है। संबंधित आदेश में नागालैंड, जम्मू-कश्मीर की तुलना में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहतर दर्ज किया गया है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार संबंधित सभी राज्यों ने खनन में सुधार प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनाई है। सरकारी प्रयासों के आ रहे हैं सकारात्मक परिणाम प्रदेश में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ई नीलामी प्रणाली, सैटेेलाइट आधारित निगरानी जैसे कई कदम उठाए गए हैं। सरकार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए, अवैध खनन पर लगाम कस रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
Almora Children Viral Video: सुबह स्कूल, शाम घर वापसी; सड़क के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें...
Dehradun News: बेटों की मौत के बाद अकेली रह रही बुजुर्ग महिला, पोती पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
देहरादून: एक आम कहावत या बोलचाल का वाक्य “जमाना खराब आ गया है” ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने...
Dharali Disaster 2025: एक झटके में उजड़ा था कस्बा, सरकार-प्रशासन के प्रयासों से फिर बसा
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के धराली कस्बे में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज एक वर्ष पूरा हो...
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...

Average Rating