कांग्रेस नेताओं ने उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान, गुटबाजी फैलाने वालों की पहचान की मांग
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज सोमवार को सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। गोदियाल बतौर प्रदेश अध्यक्ष ये दूसरी पारी की पहली बैठक है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण समारोह से पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंक दिया है। समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश देख पार्टी के बड़े नेता उत्साहित नजर आए। जो पूरे समारोह में चुनाव तैयारी के साथ ही एकजुटता पर जोर देते रहे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी नेताओं को पांडव और पंचमुखी रुद्राक्ष बताकर उनमें जहां जोश भरते नजर आए तो वहीं, उन्होंने नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यह न सोचे कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उनकी सीट हार जाए और अन्य सभी 69 सीटें जीत जाए। इसके बजाए उन्हें यह सोचना होगा कि पार्टी उनकी सीट जीत जाए। सभी अपने विधानसभा क्षेत्र की सीट जताने का प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी चुनाव में परचम लहराएगी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रीतम सिंह को पार्टी के लिए अर्जुन बताया तो नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भीम बताते हुए कहा कि आज संविधान, गांधी, नेहरू, अंबेडकर का सिद्धांत खतरे में है।प्रीतम को गांडीव और यशपाल आर्य, सामाजिक न्याय की गदा लेकर प्रहार करेंगे तभी भाजपा 2027 में परास्त होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कार्यकर्ता और नेता पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलिब्धयों को जनता के बीच ले जाएं। कांग्रेस कार्यकाल में सबसे अधिक पेंशन और नौकरियां लगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेता एकजुट हैं, उनमें कोई झगड़ा नहीं है। नीचे स्तर पर कुछ लोग अधिक उत्साहित होते हैं, जो गुटबाजी के झूठे दावे करते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाना चाहिए।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating