कुंभ मेले में 220 किमी अस्थायी पाइपलाइन और 3000 पब्लिक स्टैंड पोस्ट बनेंगे
हरिद्वार कुंभ को 150 वर्ग किमी क्षेत्रफल में भव्य बनाने के लिए राज्य ने केंद्र से 3472 करोड़ रुपये बजट की मांग रखी है। इस बार कुंभ में जनवरी से अप्रैल के बीच 17 से 21 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया गया है। 2021 के कुंभ के दौरान कोविड के बावजूद 66.25 लाख श्रद्धालु चार शाही स्नान पर पहुंचे थे। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने तैयारियों के मद्देनजर प्रस्ताव तैयार किया है। इस बार माना जा रहा है कि कुंभ के दौरान केवल शाही स्नान पर ही 1.5 से दो करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे। अभी कुंभ में 12.62 किमी घाट हैं, जिनकी क्षमता 24 घंटे में 1.39 करोड़ श्रद्धालुओं की है। 110 करोड़ की लागत से इसका विस्तार 5.68 किमी करने का प्रस्ताव है, जिससे यहां 24 घंटे में 1.78 करोड़ श्रद्धालु पहुंच सकेंगे। वहीं, 2.5 किमी का अस्थायी घाट बनाने का भी प्रस्ताव है। कुंभ में 78.38 किमी अस्थायी सड़क निर्माण और 22 अस्थायी पुलों के निर्माण के लिए 80 करोड़ बजट की मांग रखी गई है।इसी प्रकार, वर्तमान में कुंभ क्षेत्र में पानी की उपलब्धता 132 एमएलडी है जबकि मांग 164 एमएलडी की है। बाकी 32 एमएलडी के लिए 17 ट्यूबवेल, तीन ओवरहेड टैंक, 50.50 किमी पाइपलाइन बदलने, 49 फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इसके लिए 99.25 करोड़ बजट मांगा गया है। वहीं, 220 किमी अस्थायी पाइपलाइन बिछाने, 3000 पब्लिक स्टैंड पोस्ट बनाने, 300 अस्थायी फायर हाइड्रेंट बनाने के लिए 56.37 करोड़ बजट की मांग की गई है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating