आज सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू, स्थानीय लोग भी जुटे मदद में
मालदेवता के ऊपर रायपुर क्षेत्र के गांव फुलेट में छह लोगों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। करीब सात घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम गांव में पहुंची लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। बिजली न होने के कारण गांव में अंधेरा पसरा है। ऐसे में एसडीआरएफ आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। मालदेवता क्षेत्र में कई पुलों, सड़कों व संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। यहां के गांव फुलेट में दोपहर 12 बजे प्रशासन को सूचना मिली थी कि एक मकान गिर गया है। इस मकान में छह लोगों के दबे होने की सूचना है। इस पर एसडीआरएफ और पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया तो रास्तों की चुनौतियों ने टीम को आगे नहीं बढ़ने दिया। भारी-भरकम उपकरणों से लैस एसडीआरएफ के जवान पगडंडी पर आगे बढ़े तो 16 किलोमीटर का यह रास्ता करीब सात घंटे में तय कर पाए।लोगों के दबने की आशंकाशाम करीब सात बजे के आसपास टीम फुलैत गांव पहुंची तो देखा कि चारों ओर अंधेरा पसरा है। मकान में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। एसडीआरएफ ने आज सुबह यहां पर ऑपरेशन शुरू किया।सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने आशंका तो यहां लोगों के दबने की जताई है लेकिन कुछ लोग इस घर को खाली भी बता रहे हैं।बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले लोग इधर-उधर कहीं चले गए होंगे। हालांकि, असल बात आज रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के बाद पता चलेगी। वहां पर एयरटेल कंपनी के सिग्नल आते हैं मगर दोपहर बाद बिजली चले जाने से सिग्लन भी बंद हो गए।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating