ज्योतिर्मठ में 25 भवनों में आईं दरारें, खतरे में लोग
प्रदेश में इस साल भारी बारिश की वजह से राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों में कई नए भूस्खलन क्षेत्र बन रहे हैं। जानकारों का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों की पानी सोखने की क्षमता कम हो गई है। वहीं, सड़कों का चौड़ीकरण ठीक से न किया जाना भी इसकी वजह है। नए भूस्खलन क्षेत्रों का जल्द उपचार न किया गया तो यह भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और नदियों के कटाव से करीब 15 नए भूस्खलन क्षेत्र बन गए हैं। इन सभी स्थानों पर मलबा और बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इससे घंटों सड़कें बंद हो रही हैं।गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में नगुण, धरासू बैंड, नालू पानी, नेताला, नालूणा, पापड़ गाड़, लिमची गाड़, डबरानी, सोन गाड़, और धराली जैसे कई नए खतरनाक भूस्खलन क्षेत्र बने हैं। चमोली जिले में नंदानगर के बैंड बाजार में भूधंसाव हुआ है। नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग में ग्वाड़ा के पास नया भूस्खलन क्षेत्र बन गया है। यहां पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। ज्योतिर्मठ के पल्ला गांव में करीब 25 भवनों में दरारें आ गई हैं। टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई गांवों के आवासीय भवनों पर खतरा बना है। पोखरी, सिलोडा, कोढदी, डोडग-थापला, गढ़ सिनवाल और पुजारगांव में लोगों के घरों में दरार पड़ गई है।पुजार गांव-कोटेश्वर मार्ग में भूस्खलन से पांच ग्रामीणों के मकानों को नुकसान हुआ है। पौड़ी में फतेहपुर- लैंसडोन मोटर मार्ग पर पालकोट, निर्माण खंड दुगड्डा में एसएच-9 पर दिउली व पीपलकोटी के साथ ही निर्माण खंड बैजरो के तहत एसएच- 32 पर मरचूला- सराईखेत- बैजरो- पोखड़ा- सतपुली मोटर मार्ग पर भूस्खलन क्षेत्र बने हैं।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating