धराली-हर्षिल आपदा में लापता लोगों की संख्या घटकर 62 हुई
धराली-हर्षिल में 5 अगस्त को आई आपदा में लापता लोगों की संख्या अब 62 हो गई है। पहले दो शव मिलने के बाद यह संख्या 67 थी लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पांच नेपाली नागरिक जिन्हें धराली आपदा में लापता बताया गया था वो सभी पौड़ी के थलीसैंण में आई आपदा में लापता हुए थे। जांच के बाद इनके नाम धराली आपदा में लापता लोगों की सूची से हटा दिए गए हैं।आपदा के करीब एक हफ्ते बाद सरकार ने लापता लोगों की एक सूची जारी की। इसमें से एक स्थानीय युवक का शव आपदा के तीसरे दिन मिल गया था और एक सेना के जवान का शव लगभग 15 दिन बाद भागीरथी नदी के किनारे मिला था। इसके बाद भी लापता लोगों की सूची में करीब 25 नेपाली नागरिकों के साथ-साथ कई भारतीय और स्थानीय लोग शामिल थे।नियमानुसार पुलिस ने इस सूची की गहनता से जांच शुरू की। हर्षिल थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि जांच सामने आया कि पांच नेपाली मजदूर जो धराली में लापता बताए जा रहे थे वे वास्तव में 9 अगस्त को पौड़ी के थलीसैंण के कबाकुडा गांव में बादल फटने से आई एक अन्य आपदा में लापता हुए थे लेकिन परिजनों और नेपाली दूतावास ने गलती से इनके नाम धराली आपदा में लापता लोगों की सूची में भी भेज दिए थे।रावत ने बताया कि पौड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक लापता मजदूर का हाथ मिला था जिसके आधार पर उसके परिजन उसके पार्थिव अवशेष को लेकर अपने देश लौट गए थे। इस जानकारी के बाद धराली आपदा में लापता लोगों की कुल संख्या में से इन पांच नामों को हटा दिया गया है जिससे यह संख्या अब 62 हो गई है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating