सीएम धामी ने धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के दिए निर्देश

Read Time:3 Minute, 30 Second

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम धामी की बैठक

सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विशाल धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उपद्रव या अन्य अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सीएम ने कहा शिविर संचालकों, कार्यरत व्यक्तियों, स्वयंसेवकों और होटलों/धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा सत्यापन किया जाए.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉलंटियर्स की मदद लेने के दिए निर्देश

सीएम ने सभी प्रमुख स्थलों पर एक्सरे सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, फायर टेंडर और कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही खाद्य व पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा. सीएम ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन में वॉलंटियर्स की मदद लेने, सीसीटीवी व ड्रोन से निरंतर निगरानी और अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर जोर दिया.

यातायात व्यवस्था के प्लान का हो प्रचार : CM

सीएम ने अधिकारियों को बेहतर यातायात व्यवस्था का अलग से प्लान बनाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए. ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो. सीएम ने आतंकवादी खतरों को मद्देनजर रखते हुए एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश हैं. साथ ही सीएम ने हरिद्वार के घाटों, नीलकंठ महादेव मंदिर व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस व बैकअप की व्यवस्था करने, सादे कपड़ों में पर्याप्त महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने और आपदा राहत उपकरणों से लैस गोताखोरों व जल पुलिस को अलर्ट मोड पर रखने को कहा.

लाउडस्पीकरों के उपयोग को नियंत्रित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों, डीजे और लाउडस्पीकरों के उपयोग को नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए. सीएम ने कहा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कार्य किए जाएं. साह ही कांवड़ यात्रियों को ‘क्या करें और क्या न करें’ की जानकारी पैम्फलेट, होर्डिंग, सार्वजनिक घोषणाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *