मिडल क्लास के लिए बड़ी राहत: 15 अगस्त से ₹3000 में मिलेगा FASTag वार्षिक पास

Read Time:4 Minute, 7 Second

FASTag Annual Pass Price: आज की खबर मिडल क्लास लोगों के लिए है। केंद्र सरकार ने मध्य वर्ग को बड़ी राहत दी है। 15 अगस्त से 3000 रुपए में राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग (FASTag Annual Pass) आधारित वार्षिक टोल पास जारी किया जाएगा। बता दें कि नई टोल नीतियों (New Toll Rules) का काफी लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में बुधवार को इसका ऐलान किया गया।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी(nitin gadkari) ने एक्स पर इसकी घोषणा की। इसके अनुसार 3000 रुपए का पास एक वर्ष या ज्यादा से ज्यादा 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए मान्य होगा। यानी की ये असीमित यात्रा के लिए नहीं होगा।

अब 3000 में एक साल तक फ्री टोल! FASTag Annual Pass

ट्रिप मतलब आप कितनी बार टोल प्लाजा को पार करते है। आने-जाने में जितनी बार आप टोल प्लाजा को पार करेंगे उतनी आपकी ट्रिप गिनी जाएंगी। अगर एक साल से पहले आपकी 200 ट्रिप हो जाती हैं तो आपको दोबारा से ये प्लान लेना होगा।

कैसे करें FASTag रिचार्ज?

एक्टिवेशन के दिन से नया प्लान जुड़ेगा। रही बात रीचार्ज करने की तो आप इस वार्षिक पास को कई माध्यमों-राजमार्ग एप, एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल आदि की वेबसाइट से करवा सकते है। इसके लिए जल्द ही एक खास लिंक तैयार किया जाएगा।

किस के लिए होगा नया पास?

वार्षिक पास गैरव्यावसायिक वाहनों जैसे निजी कार्स, वैन, जीप के लिए है। क्लोज्ड कॉरीडोर यानी एक पूरे खंड के रूप में बनाए गए हाईवे-एक्सप्रेसवे में एंट्री और एक्जिट को एक ट्रिप ही गिना जाएगा। आसान भाषा में समझे तो जैसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में एक ओर की यात्रा को एक ट्रिप माना जाएगा।

FASTag Annual Pass पर गडकरी का बयान

इस पास का ऐलान करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, “यह नीति 60 किलोमीटर के भीतर बने टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से चली आ रही लोगों की शिकायतों को दूर करने वाली साबित होगी। लोगों को सुगम सफर की अनूभूति होगी और टोल संबंधी उनकी अड़चनें दूर होंगी।

सुगमता के मामले में व्यावहारिक रूप से नई टोल नीति की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सड़क परिवहन मंत्रालय, एनएचएआइ और टोल आपरेटर इलेक्ट्रानिक टोलिंग ढांचे में कितना सुधार कर पाते हैं। लेकिन आर्थिक दृष्टि से ये पास लोगों का खर्च लगभग एक तिहाई करने वाला है।”

नया टोल रेट क्या है?

इस वार्षिक पास में तीन हजार रुपए में ज्यादा से ज्यादा 200 ट्रिप दी जा रही है। यानी तीन हजार में 200 टोल प्लाजा पार करने का मतलब है कि एक टोल प्लाजा पार करने के लिए अब कार चालकों को केवल 15 रुपए चुकाने होंगे। जबकि हाईवे और एक्सप्रेस वे में टोल दरों की शुरुआत 50 रुपए से होती है। 50 रुपए अगर एक टोल पार करने का लेकर चले तो उस हिसाब से 200 ट्रिप का 10 हजार रुपए बनता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *