ऑनलाइन मोड में आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि सेवा का एक बड़ा अवसर है. महिलाएं जब इस भूमिका में आती हैं, तो वे समाज को मजबूत आधार देती हैं. मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में की गई है. मंत्री ने कहा पूरी प्रक्रिया को केवल 3 महीने में पूर्ण कर लिया गया. अल्मोड़ा में 562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 कार्यकत्रियों की भर्ती की गई है. इनमें से 562 नियुक्तियां केवल अल्मोड़ा में की गई हैं, जिनमें 50 कार्यकत्रियां और 512 सहायिकाएं शामिल हैं. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अल्मोड़ा में बची हुई 800 से ज्यादा रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड में 18 जून को बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी फूलों की घाटी में खिलने लगे रंग-बिरंगे फूल, बारिश ने बढ़ाया सौंदर्य