चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का बड़ा बयान , कहा अफवाह पर न दें ध्यान पंजीकरण अनिवार्य - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। यात्रा को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म करने की खबरें भी सामने आई थी। जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है। उन्होंने अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है।उन्होंने कहा कि पंजीकरण के द्वारा ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो पाती है।

महाराज ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सकता है इसलिए यात्रियों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है । उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *