योग शिविर में शामिल हुईं 150 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Read Time:1 Minute, 50 Second

150 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्री हुई शामिल

शिविर में देहरादून से डेढ़ सौ से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुई. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग के कार्यक्रम किए जाने हैं. शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ लगभग 40 मिनट तक योगासन किए.

अभिभावक करें बच्चों को लोग के लिए प्रेरित : मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश और देश के युवाओं को स्वस्थ रहना है तो उन सबको योग से जुड़ना होगा. उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बचपन से ही योग के प्रति प्रेरित करें इससे भविष्य में उन्हें कम से कम डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ेगी.

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जा रहा योग प्रशिक्षण

मंत्री ने कहा कि भविष्य में प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को उनके लिए योगासन नियमित रूप से कराए जाएंगे. इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि योग जच्चा-बच्चा दोनों के लिए आवश्यक है इससे प्रसव संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *