देहरादून में बेसमेंट पार्किंग अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
देहरादून शहर को अधिक सुव्यवस्थित और गतिशील बनाने के उद्देश्य से अब व्यावसायिक संस्थानों के बेसमेंट का 100% उपयोग पार्किंग के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। जो संस्थान अपने बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दिए। बैठक में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान और यातायात प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शहर को सुव्यवस्थित और स्मार्ट बनाने के लिए सड़क, जंक्शन सुधार, पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसे कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने और सभी कार्यों के लिए समयबद्ध योजना (टाइमलाइन) तय करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने किया प्रस्तुतिकरण
बैठक में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने मोबिलिटी प्लान की वर्तमान स्थिति और प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि किन योजनाओं पर काम चल रहा है और भविष्य में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किन दीर्घकालिक उपायों की योजना बनाई गई है।
आपसी समन्वय और जिम्मेदार विभागों को निर्देश
मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (PWD), एमडीडीए, नगर निगम, परिवहन विभाग, पुलिस, जल संस्थान और पेयजल निगम को आपसी समन्वय से काम करने और शहर के विकास के लिए एक संयुक्त योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एमडीडीए (MDDA) को विशेष रूप से निर्देशित किया कि भवन निर्माण की अनुमति देते समय पार्किंग संबंधी उपबन्धों (बायलॉज) का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी:
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज पांडेय, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अपर सचिव विनीत कुमार, नगर आयुक्त नमामि बंसल, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating