हिमाचल में गेहूं खरीद केंद्रों पर ताला लगने की तैयारी, 15 जून अंतिम तिथि! - Uttarakhand Samachar

हिमाचल प्रदेश में अधिकतर किसानों ने गेहूं की फसल बेच दी है। गेहूं खरीद केंद्रों में भी अब किसान फसल बचने नहीं आ रहे हैं। किसानों से लगभग गेहूं की फसल खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ऐसे में अब 15 जून को केंद्रों में गेहूं खरीद की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। प्रदेश के किसानों को गेहूं की फसल का अब तक 7.25 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। अब तक गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से 2990.95 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहंू की खरीद की जा रही है।
प्रदेश में किसानों से गेहंू की फसल की खरीद करने के लिए 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें धौला कुंआ, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर, मारकेट यार्ड टकारला जिला ऊना, मारकेट यार्ड नालागढ़, मलपुर बददी जिला सोलन, अनाज मंडी फतेहपूर, मिलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा वगवां, सब्जी मंडी बैजनाथ जिला कांगड़ा शामिल है। इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *