आशीर्वाद लेने पहुंची CM रेखा गुप्ता: केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में की विशेष पूजा
केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सोमवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंचीं और वहां भी भगवान विष्णु के दर्शन किए।
इससे एक दिन पहले, रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिद्वार दौरे पर थीं। उन्होंने पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला हरिद्वार दौरा था।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आज का गंगा स्नान मेरे लिए बेहद खास है। मैंने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मां गंगा के चरणों में नमन कर देश और दिल्ली की प्रगति के लिए प्रार्थना की है।”
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि जैसे संतजन यमुना की स्वच्छता की बात करते हैं, वैसे ही वे भी चाहती हैं कि एक दिन यमुना इतनी स्वच्छ हो कि उसमें स्नान किया जा सके। इसके लिए उनके कार्यकाल में यमुना स्वच्छता अभियान निरंतर चलेगा।
उन्होंने यह बात कनखल में आयोजित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार से संकल्प के साथ आशीर्वाद लेकर वापस लौट रही हूं, ताकि अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकूं।
More Stories
स्वच्छ भारत अभियान: अल्मोड़ा में एक माह तक चलेगा सफाई पखवाड़ा, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
जनपद अल्मोड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है।...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: मुख्य सचिव ने रेलवे से मांगा मास्टर प्लान, बदलेगी स्टेशन की सूरत।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता...
क्या लीज की आड़ में हुआ खेल? देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट में हेस्को (HESCO) के ‘अवैध’ विस्तार की गूँज।
हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजे गए डॉ. अनिल प्रकाश...
एक्सपोज्ड: उत्तराखंड के सांसदों की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, RTI ने खोली विकास की पोल।
उत्तराखंड की जनता ने जिन सांसदों को विकास की उम्मीदों के साथ संसद भेजा, वही सांसद अब अपने ही राज्य...
‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान यह साफ दर्शाते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक...
उर्मिला सनावर का बड़ा दावा- ‘मेरे घर में हुई चोरी के पीछे दुष्यंत गौतम का हाथ, सुरेश राठौड़ ने खोला राज’।
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर आंतरिक कलह और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा से...

Average Rating