यूपी में बड़े प्रोजेक्ट: आगरा एक्सप्रेसवे पर उद्योग नगर, बीकेटी में नैमिष नगर से 3 लाख से ज़्यादा परिवारों को मिलेगा आवास

Read Time:3 Minute, 5 Second

राजधानी लखनऊ में आवासीय और औद्योगिक विकास को नया आयाम देने के लिए एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) ने दो बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की योजना बनाई है। आगरा एक्सप्रेसवे के पास ‘उद्योग नगर’ और बीकेटी क्षेत्र में ‘नैमिष नगर’ बसाए जाएंगे। इन योजनाओं के तहत तीन लाख से अधिक लोगों को आवास की सुविधा मिल सकेगी।

इस संबंध में शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव डॉ. बलकार सिंह की अध्यक्षता में आवास एवं विकास परिषद के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें इन योजनाओं का विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

5610 एकड़ में बसाया जाएगा उद्योग नगर

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी दी कि उद्योग नगर 5610 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरोजनीनगर और सदर तहसील के ग्राम भलिया, आदमपुर इंदवारा, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा और दोना की भूमि चिह्नित की गई है।

बीकेटी में 2504 एकड़ में बनेगा नैमिष नगर

बीकेटी तहसील के सीतापुर और रैथा रोड पर 2504 एकड़ में नैमिष नगर बसाया जाएगा। इसके लिए बीकेटी के 14 ग्रामों की भूमि तय की गई है। दोनों योजनाओं में न केवल आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, बल्कि औद्योगिक, स्वास्थ्य, शैक्षणिक और लॉजिस्टिक्स सेक्टर का भी समावेश होगा।

निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इन परियोजनाओं से राजधानी में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावना है और हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। आवास सचिव ने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में योजनाओं का पुनः परीक्षण कर विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की जाए, ताकि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्राप्त की जा सके।

साथ ही, उन्होंने आईटी सिटी और वेलनेस सिटी की प्रगति की समीक्षा भी की। एलडीए वीसी ने बताया कि लैंड पूलिंग के माध्यम से अब तक 500 बीघा से अधिक भूमि के प्रस्ताव मिल चुके हैं, और साइट ऑफिस समेत अन्य कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *