2 दिन बाद होना था रिटायर, इंजीनियर ने फेंकी नोटों की गड्डी; विजिलेंस ने दबोचा
ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ षडंगी के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुगुल, भुवनेश्वर, पुरी और कटक समेत कुल सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
विशेष न्यायाधीश (सतर्कता), अनुगुल से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी टीम में 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
2 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश
विजिलेंस अधिकारियों ने अनुगुल स्थित दो मंजिला मकान से 90 लाख रुपये और भुवनेश्वर के डुमडुमा स्थित फ्लैट से 1.10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। कुल जब्त राशि करीब 2 करोड़ रुपये है।
सूत्रों के अनुसार, जब सतर्कता अधिकारी बैकुंठनाथ षडंगी के फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने खिड़की से नकदी के बंडल बाहर फेंककर उन्हें नष्ट करने की कोशिश की। हालांकि, गवाहों की मौजूदगी में ये नकदी बाद में जब्त कर ली गई।
इन स्थानों पर हुई एक साथ छापेमारी
करदगडिया, अनुगुल स्थित दो मंजिला मकान
डुमडुमा, भुवनेश्वर स्थित फ्लैट (PDN Exons, फ्लैट C-102)
सियुला, थाना पिपिली, जिला पुरी
सिष्यकपड़ा, जिला अनुगुल में रिश्तेदार का घर
गांव लोकीपासी, तहसील/जिला अनुगुल में पैतृक निवास
मटियासाही, जिला अनुगुल में दो मंजिला पैतृक भवन
भुवनेश्वर स्थित ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता का कार्यालय कक्ष
सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले कार्रवाई
गौरतलब है कि मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ षडंगी दो दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। इससे पहले ही विजिलेंस विभाग की इस कार्रवाई ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating