इस साल मणिमहेश यात्रा: 9 अगस्त से हेलिटैक्सी से भरें उड़ान, जानें अंतिम तिथि
मणिमहेश यात्रा में हेलिटैक्सी सेवा अधिकारिक तौर पर यात्रा के आरंभ होने से पहले ही आरंभ हो जाएगी। इसके तहत नौ अगस्त को भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी और तीन सितंबर तक यह दौर जारी रहेगा। बहरहाल हेलिटैक्सी सेवा के लिए प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है और 15 जून को तय हो जाएगी कि कौन कंपनी यहां पर अपनी हेलिटैक्सी सेवा प्रदान करेगी। खबर की पुष्टि मणिमहेश मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने की है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक मणिमहेश यात्रा का आयोजन किया जाता है। कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 31 अगस्त को राधाअष्टमी है।
बावजूद इसके मणिमहेश न्यास एवं उपमंडलीय प्रशासन स्थानीय पंडितों से इस बावत विचार-विमर्श करेगा, चंूकि पूर्व में मणिमहेश यात्रा के आरंभ और समापन की तिथियों को लेकर विरोधाभास की स्थिति भी पैदा हो चुकी है। पता चला है कि इसी को लेकर तहसीलदार भरमौर और स्थानीय पंडितों के बीच मंगलवार को बातचीत होगी और इसके बाद ही प्रशासन अधिकारिक यात्रा के आरंभ होने और समापन की तिथि की घोषणा करेगा। -एचडीएम
मणिमहेश मंदिर न्यास एवं प्रशासन ने हेलिटैक्सी सेवा की टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके अनुसार नौ अगस्त से मणिमहेश यात्रा की हेलिटैक्सी सेवा आरंभ हो जाएगी और यह तीन सितंबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मणिमहेश मंदिर न्यास ने हाल ही में हुई ट्रस्ट की बैठक में यात्रा में हेलिटैक्सी सेवा का टेंडर तीन वर्षों के लिए करने का फैसला लिया है। इस वर्ष हेलिटैक्सी सेवा की शत-प्रतिशत बुकिंग मणिमहेश मंदिर न्यास की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन होगी।
More Stories
विमल नेगी केस: सीबीआई की टीम सोमवार को मुख्यालय से ले सकती है अहम दस्तावेज
चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने पावर कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारी को सीबीआई कार्यालय बुलाकर जांच को...
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का शिमला प्रवास संपन्न, सड़क मार्ग से पहुंचीं चंडीगढ़
करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर आईं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला से वापस...
हिमाचल में राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों की परखी गई क्षमता
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार को प्रदेश भर में 9वां...
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में मेधावियों को किया सम्मानित, बांटे उत्कृष्टता पुरस्कार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट...
सेना के सम्मान में सोलन एकजुट, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के विशेष कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश...
हिमाचल में सचिवालय की सुरक्षा बढ़ी: अब आसानी से नहीं मिलेगी एंट्री!
हिमाचल प्रदेश: सचिवालय में प्रवेश को लेकर नियम सख्त हो गए है। सचिवालय प्रशासन ने नए नियम जारी किए हैं...

Average Rating