विवादों के बीच हरमनदीप सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बने मोहाली के एसएसपी
चंडीगढ़:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में जांच का सामना कर रहे आईपीएस हरमनदीप सिंह हंस मोहाली के नए एसएसपी होंगे। प्रधानमंत्री 2022 में चुनाव प्रचार के लिए पंजाब आए थे। पांच जनवरी 2022 को बठिंडा के हवाई अड्डे से फिरोजपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करते समय प्रधानमंत्री का काफिला फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर आधे घंटे तक फंस गया था। उस समय हरमनदीप सिंह हंस फिरोजपुर के एसएसपी थे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच का आदेश दिया था। मोहाली का एसएसपी बनाए जाने से पूर्व हंस मोहाली में विजिलेंस ब्यूरो (अपराध) के ज्वांइट डायरेक्टर पद पर थे। हंस दीपक परीक का स्थान लेंगे।
सुरक्षा चूक मामले में जिन तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का फैसला लिया गया था, उनमें पूर्व डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, फरीदकोट के तत्कालीन डीआइजी इंद्रबीर सिंह व फिरोजपुर के तत्कालीन एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस शामिल हैं।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा उल्लंघन के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त जांच समिति की ओर से दोषी ठहराए जाने के लगभग दो वर्ष बाद सरकार ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की थी जो जांच जारी है। राज्य सरकार ने मोहाली के दो आईपीएस अधिकारियों के तबादला निर्देश जारी किए हैं।
More Stories
सीमा पार से लाई गई विदेशी बंदूकें बरामद, जुगराज सिंह के तीन साथी गिरफ्तार
अमृतसर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सीमा पार से तस्करी करके लाए गए छह अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह...
पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा: SC वर्ग के 68 करोड़ के ऋण माफ, हजारों परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के 4727 लोगों का कर्ज माफ कर दिया है। यह कर्ज 31 जनवरी 2020...
लुधियाना में बदमाशों का तांडव: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी से हड़कंप
लुधियाना: थाना लाडोवाल के अधीन गांव बग्गा कला में 29 मई की रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
मास्टरमाइंड गिरफ्तार: पंजाब में 30 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का भंडाफोड़
चंडीगढ़ स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की ज़ोनल यूनिट ने एक बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले का भंडाफोड़ किया है।...
काला कारोबार बेखौफ! बठिंडा में दो ट्रकों से 80 लीटर इथेनॉल जब्त, 9 गिरफ्तार
पंजाब सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा के गांव कोटशमीर में नवराज ढाबे पर छापेमारी...
कार सवार हेरोइन तस्कर गुरदासपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा, बड़ी खेप बरामद
बटाला। बटाला में थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने 510 ग्राम हैरोइन और क्रेटा कार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

Average Rating