फर्जी बीएड डिग्री का खुलासा, हिमाचल में दो महिला शिक्षकों की गई नौकरी
हिमाचल प्रदेश:- गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड करने पर दो महिला टीजीटी को शिक्षा विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विभागीय जांच के बाद शनिवार को कार्यालय आदेश जारी किए। दोनों की जुलाई 2024 में नियुक्ति हुई थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी, कांगड़ा और शिमला जिला के बौर स्कूल में तैनात दोनों शिक्षिकाओं के नियुक्ति आदेश निरस्त किए गए हैं। दोनों को बैचवाइज आधार पर नियुक्ति दी गई थी। दोनों की बीएड डिग्री हरियाणा के संस्थान से है। शिक्षा विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने डिग्री सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की।
शिक्षा विभाग ने इसे लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा हरियाणा सरकार को भी पत्र लिख स्पष्टीकरण मांगा था। प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक ने जवाब में बताया कि किसी भी विश्वविद्यालय और संस्थान को संबद्धता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग देता है। यूजीसी ने कहा कि डिग्री प्रदान करने या देने का अधिकार केवल किसी केंद्रीय अधिनियम, प्रांतीय अधिनियम या राज्य अधिनियम द्वारा या उसके तहत स्थापित या निगमित विश्वविद्यालय या धारा-3 के तहत विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान को ही है। हरियाणा व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद हिसार संस्थानों की उपरोक्त श्रेणियों में से किसी के अंतर्गत नहीं आता है। दोनों शिक्षिकाओं को मार्च 2025 में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। दोनों के स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए गए।
More Stories
विमल नेगी केस: सीबीआई की टीम सोमवार को मुख्यालय से ले सकती है अहम दस्तावेज
चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने पावर कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारी को सीबीआई कार्यालय बुलाकर जांच को...
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का शिमला प्रवास संपन्न, सड़क मार्ग से पहुंचीं चंडीगढ़
करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर आईं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला से वापस...
हिमाचल में राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों की परखी गई क्षमता
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार को प्रदेश भर में 9वां...
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में मेधावियों को किया सम्मानित, बांटे उत्कृष्टता पुरस्कार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट...
सेना के सम्मान में सोलन एकजुट, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के विशेष कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश...
हिमाचल में सचिवालय की सुरक्षा बढ़ी: अब आसानी से नहीं मिलेगी एंट्री!
हिमाचल प्रदेश: सचिवालय में प्रवेश को लेकर नियम सख्त हो गए है। सचिवालय प्रशासन ने नए नियम जारी किए हैं...

Average Rating