टीआरई 1 और टीआरई 2 उत्तीर्ण शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बिहार में हुआ तबादला

Read Time:1 Minute, 59 Second

लंबे अरसे से ट्रांसफर के इंतजार में बैठीं शिक्षिकाओं के लिए मंगलवार को मंगल खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने बिहार की 11 हजार 801 शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया है। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर शिक्षा विभाग ने ई शिक्षा कोष पर इसकी जानकारी पर अपलोड कर दी है। अब कभी भी शिक्षकों के योगदान का आदेश जारी हो सकता है। शिक्षा विभाग के अनसार, बीपीएससी टीआरई एक और टीआरई दो परीक्षा पास करने वाली शिक्षिकाओं का तबादला किया गया है। इनमें टीआरई 1 के 5630 और टीआरई 2 के 6167 शिक्षक शामिल हैं। चार शिक्षकों का आवेदन निष्क्रिय कर दिया गया।

शिक्षकों का कहना है कि इस बार पारंपरिक तौर पर तबादले की सूची जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि तबादले की सूची सार्वजनिक नहीं की जाएगी। शिक्षकों को ट्रांसफर पोस्टिंग की जानकारी पोर्टल के जरिए दी जाएगी। साथ ही उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाएगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, यह ट्रांसफर पोस्टिंग आतंरिक और अंतर-जिला स्तर किया गया है। कई शिक्षिकाओं ने दूरी और अन्य कारणों को आधार बनाकर अपने तबादले का अनुरोध किया था। इसके बाद वरीयता और समस्या को देखते हुए शिक्षकाओं का तबादला किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *