गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर हादसा, दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मृत्यु
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ने से दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्टअटैक के कारण मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है। शुक्रवार को सुबह लगभग 4 बजे यात्री गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता (66), निवासी श्रीकृष्णा नगर, हुड्को, सीडको कॉलोनी औरंगाबाद, महाराष्ट्र पैदल मार्ग से धाम रवाना हुए।
वह, गौरीकुंड बड़े गेट से कुछ ही दूर चले थे की वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उनके साथ के लोगों ने अन्य की मदद से पुलिस और आपदा प्रबंधन को सूचना दी। डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण संभवत: हार्टअटैक बताया है। दूसरी तरफ पूर्वाह्न 11 बजे पैदल मार्ग थारू कैंप के समय एक बुजुर्ग यात्री बेहोशी की हालत में मिले।
आधार कार्ड से उनकी पहचान वाराणसी उमामहेश्वर वैंकट अवधानी (61) निवासी 4-346 वैंकटराय नगर नियर एचबी कॉलोनी बिहाइंड कंपा कल्याण, मंडंप, तुकुकु वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश के रूप में की गई। डीडीआरएफ और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स ने यात्री को लिनचोली एमआरपी में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
More Stories
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...
देहरादून में 60 मिमी बारिश, चकराता-मसूरी में 150 मिमी से ज्यादा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी...
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...

Average Rating