अंत हुआ इंतजार, सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के परिणाम - Uttarakhand Samachar

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker के जरिए देख सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा को लेकर छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है।  परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित “सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।

88.39 फीसदी रहा इस बार सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसके अलावा, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% था। इसलिए, पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *