अग्रिम आदेश तक रोक: केदारनाथ में हेली सेवा ठप, होटल बुकिंग प्रभावित
उत्तराखंड भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई हैं। साथ ही हेलिकॉप्टर और होटल की कई बुकिंग रद्द हो रही हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चौथे दिन में पहुंच गया है। शनिवार को सरहद पर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।
भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली के जरिए लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई भी की।
वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच साइबर हमले की भी बातें हो रही हैं।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating