लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, आईजी सुरक्षा बने रेंज के नए मुखिया
उत्तर प्रदेश में 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान सौंपी गई है। लखनऊ के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले सोमवार की आधी रात शासन ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे।
- नीरा रावत के पास अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी थी। अब उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ की जिम्मेदारी रहेगी।
- प्रशान्त कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से अपर पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र की जिम्मेदारी मिली है।
- केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध संगठन, उप्र, की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक प्रतीक्षा सूची में थे।
- उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा से पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- रोहन पी कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाए, मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस गोरखपुर भेजा गया है।
- राजीव नारायण मिश्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन पीएसी, प्रयागराज से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली है।
- शिवहरि मीणा को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय भेजा गया है।
- सत्येंद्र कुमार एनसीआरबी प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत थे। अब इन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
- राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, सुल्तानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय भेजा गया है।
- विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से पुलिस उपमहानिरीक्षक/उप निदेशक, उप्र पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating