शाहजहांपुर: आमने-सामने की टक्कर में उजड़ी जिंदगियां, छह की मौत
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में इको कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हुई है। ये चारों दोस्त बताए गए हैं। वहीं, इको कार में सवार दो लोगों की जान गई है। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक मदनापुर थाना क्षेत्र में काबिलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले सोमवार की रात करीब 11 बजे बरेली की ओर जा रही बाइक और मदनापुर की ओर से इको कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण था कि बाइक में आग लग गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इको कार में सवार बरेली के फरीदपुर के गांव करनपुर के रहने वाले सुधीर (40 वर्ष) और सोनू (18) की मौत हो गई। बाइक पर सवार तिलहर के नजरपुर कस्बे के रहने वाले रवि (20 वर्ष), आकाश (20 वर्ष), दिनेश (19 वर्ष) और अभिषेक (19 वर्ष) की मौत हो गई। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे।
हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को सीएचसी फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating