सेना को दोहरा झटका: पहलगाम के बाद हादसे में 3 जवान शहीद, बिहार का लाल भी शामिल
बिहार:- बेगूसराय का एक और सेना का जवान जम्मू और कश्मीर में शहीद हो गया। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार को बेगूसराय पहुंचेगा। शहीद सुजीत कुमार पठानकोट में जॉइंट कमिश्नर ऑफिसर के पद पर तैनात थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सैन्य ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। मृतकों में से एक की पहचान बरौनी प्रखंड के अमरपुर गांव निवासी झपस राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी सिंधु देवी और एक बेटा व दो बेटियां हैं। उनकी एक बेटी संध्या कुमारी पटना में सेना में भर्ती होने के लिए एनडीए की तैयारी कर रही है। सुजीत कुमार के परिवार में तीन बहनें और चार भाई है।
सुजीत 2001 में आर्मी में सिपाही के पद पर ज्वाइन किये थे। सुजीत के शहीद होने की सूचना आज दोपहर में परिजनों को सेना के अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि सैन्य ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। उन शहीदों में सुजीत कुमार भी शामिल थे। घटना की जानकारी घर वालों को मिलते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गांव में जैसे ही सुजीत के शहादत की खबर मिली, गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। लोग शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधा रहे।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating