पहलगाम हमले का करारा जवाब, भारत ने पाकिस्तान से आयात पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तान से सारे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए इस प्रतिबंध को जल्द से जल्द लागू करने का आदेश दिया है।
2 मई को जारी किए गए इस नोटिस के अनुसार विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में एक प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत पाकिस्तान से आने वाले सभी तरह के आयात रोक दिए गए हैं। एफटीपी में नया प्रावधान जोड़ा गया, जिससे अगले आदेश तक पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से मंगाए जाने वाले सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात को तत्काल प्रभाव रोका जा सके।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने नोटिफिकेशन में इस प्रतिबंध की वजह भी साफी की है। उनका कहना है कि “राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीतियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।”
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating