दक्षिणी दिल्ली:- काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आज आईसीएसई (10th) और आईएससी (12th) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आईसीएसई में 99.09% पास प्रतिशत रहा, वहीं आईएससी का पास प्रतिशत 99.02% रहा। आईसीएसई परीक्षा के लिए 252,557 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं आईएससी परीक्षा में 99,551 छात्र उपस्थित हुए थे। आईसीएसई परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.37 रहा, जबकि छात्रों का 98.84 प्रतिशत छात्र पास हुए। उधर, आईएससी में भी छात्राएं आगे रहीं और उनका पास प्रतिशत 99.45 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 98.64 रहा है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पहलगाम हमले के मद्देनज़र, पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद दर्दनाक हादसा! अजमेर के होटल में धधकती आग ने ली चार जान, मची अफरा-तफरी