कुलदीप यादव और रिंकू सिंह का मजेदार मोमेंट, मैच के बाद दिखा 'प्यार भरा' थप्पड़ - Uttarakhand Samachar

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच के बाद कुलदीप यादव ने केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा कि कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में रिंकू के चेहरे पर दो बार थप्पड़ मारे, जिससे केकेआर का यह बल्लेबाज असमंजस में पड़ गया। भारतीय टीम के लिए साथ खेलने वाले कुलदीप और रिंकू के बीच अच्छी दोस्ती है और यह दोनों खिलाड़ी अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान खुश नजर आ रहे थे। रिंकू ने दिल्ली के खिलाफ 25 गेंदों पर 36 रन बनाए, लेकिन लेग स्पिनर विपराज निगम ने उन्हें आउट किया। रिंकू पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन अभिषेक नायर के केकेआर से जुड़ने के बाद रिंकू की बल्लेबाजी में सुधार देखने मिला।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ क्यों मारा, लेकिन रिंकू के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी कुलदीप के इस व्यवहार से हैरान दिखे। कुलदीप ने जब दो बार रिंकू को थप्पड़ मारा को उनकी प्रतिक्रिया हैरान भरी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने कुलदीप की आलोचना की है। मैच की बात करें तो केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी है। गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई। दिल्ली ने इस सत्र में अब तक कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते, जबकि एक में उन्हें शिकस्त मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *