बाजपुर में मातम, ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दो भाइयों की मौत
बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating