पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
पोप फ्रांसिस अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वेटिकन समाचार के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन ईस्टर के अवसर पर लंबे समय के बाद वे लोगों के सामने आए थे।
पोप फ्रांसिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लगभग एक महीने तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद पोप 24 मार्च को अपने निवास स्थान कासा सांता मार्टा लौटे थे। अस्पताल से लौटने पर उन्होंने बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हुए लोगों को आशीर्वाद दिया था। सार्वजनिक रूप से पोप को देखने के बाद लोग काफी खुश दिखे थे और जयकारे भी लगाए थे।
पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डबल निमोनिया हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका चला था। एक महीने से ज्यादा समय अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी। पोप की देखभाल करने वाले सर्जरी प्रमुख सर्जियो अल्फिएरी ने बताया था कि उन्हें दवाइयां की जरूरत पड़ती रहेगी। पोप फ्रांसिस जब जवान थे, तब उनके एक फेफड़े में संक्रमण के कारण उसे हटाना पड़ा था। इस कारण उन्हें सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था। 2023 में भी उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
More Stories
गैस कटर और भारी मशीनों से काटकर निकाले जा रहे यात्री; स्पेन रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
यूरोपीय देश स्पेन से रविवार को एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। कोर्डोबा प्रांत...
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के कड़े तेवर और बढ़ते तनाव से दुनिया में हलचल।
तेहरान/नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों...
मुख्यमंत्री धामी का सख्त रुख: 6 माह से लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतों पर होगी कार्रवाई
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से...
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप की DOGE को मिला सोशल सिक्योरिटी डेटा एक्सेस
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE)...
भारत-पाक संबंधों को सुधारने के लिए ट्रंप ने दिया ‘डिनर’ का प्रस्ताव
भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल तनाव कम है। दोनों के बीच सीजफायर लागू हो गया है। ऐसे में अमेरिका...
सेना का सख्त रुख, पाकिस्तान घबराया, चीन ने संभालने की कोशिश की
चीन ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान से मौजूदा हालात में 'हौसला' रखने और 'सब्र' से काम लेने की अपील...

Average Rating