बालाजी हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
उत्तर प्रदेश:- लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के बेलवा गांव में किसी ने बालाजी हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार को सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने मामला शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बेलवा गांव के बाहर प्राचीन बालाजी हनुमान मंदिर आस्था का प्रतीक है। हालांकि यहां रात में कोई रुकता नहीं है। शुक्रवार की रात किसी अराजकतत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की। देवी देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जब पुजारी जगदीश कश्यप मंदिर पहुंचे तो खंडित मूर्तियों को देखकर दंग रह गए। गांववालों को सूचना दी। लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और मामला तूल पकड़ने लगा। सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और हैदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए एसडीएम ने मौके पर पुलिस तैनात कर दी है।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों की तलाश कराई जा रही है। पुजारी और ग्रामीण के सहयोग से खंडित मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। शीघ्र ही नई मूर्तियां की स्थापना की जाएगी। अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
More Stories
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...
मेरठ के PM श्री स्कूल में सुविधाओं का संकट, बदबू के बीच पढ़ाई और स्टाफ की कमी; जांच के आदेश
मेरठ: करीब एक दशक पहले मेरठ में जिस जगह पशु वधशाला यानी कमेला संचालित होता था, उसे बंद कराकर बेटियों...
Sawan Kanwar Yatra: एटा में शनिवार-सोमवार स्कूल बंद, कई रूटों पर डायवर्जन लागू; देखें पूरा प्लान
एटा: सावन के दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था...
MST बनवाने वालों के लिए राहत, अवध बस अड्डे से 16 स्थानों की मासिक यात्रा सुविधा; जानें शुल्क
लखनऊ: रोजाना रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अवध बस स्टेशन पर...

Average Rating