बम बयान पर बवाल, प्रताप सिंह बाजवा की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने तलब किया
चंडीगढ़;- नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें मोहाली में मंगलवार दोपहर दो बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के बाद बाजवा ने निजी चैनल पर इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए हैं। 18 चले हैं और 32 बचे हैं। इसी को लेकर पुलिस ने रविवार को उन पर मोहाली में केस दर्ज किया था। उधर, विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने राज्य भर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। मंगलवार को भी कांग्रेस नेता रोष प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।
सोमवार को पुलिस ने बाजवा के घर समन भेजकर दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उनके वकील मोहाली में पुलिस अधिकारियों से मिले व एक दिन का समय मांगा। पुलिस अधिकारियों ने बाजवा को मंगलवार दोपहर दो बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इसके बाद बाजवा के वकीलों ने जिला अदालत में याचिका दायर कर एफआईआर की ऑनलाइन कॉपी मांगी।
कांग्रेस विधायक व सांसद बाजवा के समर्थन में आ गए हैं। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सरकार से पूछा कि लॉरेंस का इंटरव्यू जेल से किया गया था। क्या चैनल के एंकर को सोर्स पूछा था। कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सरकार ने हदें पार कर ली हैं। बाजवा ने पार्टी नेताओं, वनर्करों व अन्य पार्टियों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री के बयान कि बाजवा वकील ढूंढ़ रहे हैं, के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ रविवार शाम करीब 6:30 बजे पर्चा दर्ज हुआ। एफआइआर की कापी मोहाली कोर्ट के जरिये लेनी पड़ी। मंगलवार को सरकार व पुलिस का सामना करेंगे।
More Stories
आधार कार्ड पर पंजाब पुलिस की नई एडवाइजरी जारी
पंजाब पुलिस ने राज्यभर के सभी सांझ केंद्रों में पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड स्वीकार...
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी नई सियासी लड़ाई
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। पिछले...
भाजपा की नई टीम से पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल
पंजाब भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम का गठन कर दिया है।...
बेअदबी कानून पर सियासी संग्राम, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बेअदबी कानून को लेकर सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया। कार्यवाही...
पंजाब में बरसे बादल, पारा सामान्य से नीचे पहुंचा
पंजाब में लगातार कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। राज्य...
अमृतसर में हथियार, कारतूस और पेट्रोल बम के साथ आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित रूप से जुड़े दो...

Average Rating