बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बक्सर से मुजफ्फरपुर तक बारिश और ठंडी हवाओं का असर
बिहार के कई जिले में रविवार को बारिश का ओरेंट अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णिया समेत कुछ जिलों में सुबह तेज बारिश हुई। वहीं पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप छांव का खेल जा रही है। ठंडी हवाओं से तापमान में ठंडक का एहसास हुआ। बक्सर और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश देखने को मिली। इधर, मौसम विभाग ने 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, भागलपुर, बांका, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, रोहतास, औरंगाबाद, गया, कैमूर, भोजपुर, बक्सर जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, और बारिश के आसार है। इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ से अलग-अलग आ रहीं नम हवाओं की टकराहट से मौसम बदल सकता है। इससे बादल बनते रहेंगे। ऐसे मौसम में गरजने वाले बादल अधिक बनते हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating