गढ़ी रामी में राणा सांगा जयंती पर विशाल जनसैलाब, वीरता और जोश से गूंजे नारे
राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। बाइक और कारों से हुजूम उमड़ रहा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ यहां बड़ी संख्या में उमड़ रही भीड़ को देख पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं। गढ़ी रामी में 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल खचाखच भर गया है। वहीं अभी-अभी शेर सिंह राणा भी आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। एत्मादपुर के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों से लोग पहुंच चुके हैं। यहां बनाया गया पंडाल पूरा भर चुका है। राणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट दिखाई दे रही है।
हालांकि कुछ जगह पुलिस द्वारा इन लोगों को आयोजन स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। मंच के पास बनाई गई पार्किंग भी गाड़ियों से भर चुकी है। पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए गए हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंच रहे हैं। बता दें शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है।
सम्मेलन को लेकर पुलिस के निर्देशों के बाद हाईवे की दुकानों को बंद रखा गया है। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को पहले ही जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवान यहां तैनात किए गए हैं। गढ़ी रामी में हो रही रक्तस्वाभिमान रैली में हिस्सा लेने के लिए शेर सिंह राणा पहुंच गए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुईं हैं। आलम ये है कि शेर सिंह राणा को मंच तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating